छुक-छुक करती चलती रेल
आओ बच्चों खेले खेल
छुक-छुक वाला खेले खेल
तुम इंजन हो हम हैं रेल
आओ बच्चों खेले खेल
आगे डिब्बा पीछे डिब्बा
सिटी बजाती चलती रेल
आओ बच्चों खेले खेल
छुक-छुक करती चलती रेल
जीवन का है सुंदर खेल
आओ बच्चों चलाएं रेल
छुक-छुक करती चलती रेल
सुन्दर जंगल,नदियों की रेल
जीवन का आनन्ददायी खेल
ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो का मेल
छुक-छुक करती चलती रेल
आओ बच्चों खेले खेल
छुक-छुक करती चलती रेल
बच्चों ने डाला इंजन में तेल
आओ बच्चों खेले खेल
उड़ते पक्षी करते खेल
चमचमाती हमारी रेल
आओ बच्चों खेले खेल
छुक-छुक करती चलती रेल
ठंडी-ठंडी हवा चलती
आनंद को दुगुना करती रेल
छुक-छुक करती चलती रेल
आओ बच्चों खेल खेल।
टिप्पणियाँ