मेघा नीर बरसाए
"मेघा नीर बरसाए"
मोर जंगल में पंख लहरावे
पपैया सावन में शोर मचाए
उमड़- घुमड़ कर मेघा आये
मेघा झमाझम नीर बरसाए
इंद्र नाचे समुन्द्र लहराए
घूम -घूमकर मेघा आए
प्यारी कोयल सावन गाए
प्यारी कोयल सावन गाए
मेघा झमाझम नीर बरसाए
दुखी अन्नदाता पुकार लगाएं
समुद्र में लहरें सावन गाए
चारो दिशा से मेघा आए
मेघा झमाझम नीर बरसाए
नन्ही कलियां प्यासी मुरझाए
इंद्र क्रोध में हुकुम चलाएं
समुन्द्री- लहरे कलनाद सुनायें
मेघा झमाझम नीर बरसाये
शिव सावन में तांडव दिखाएं
देव गगन से फूल बरसाए
खुशी से इंद्र जल बरसाए
मेघा झमाझम नीर बरसाए
जब भारत के लोग बुलाये
दक्षिण से दौड़े मेघा आए
नन्हे बच्चे तब गीत सुनाए
मेघा झमाझम नीर बरसाये
सावन में पौधे आलिंगन हो जाए
तब मेघा बरसे , धरती नहाए
खुशी से हवा आकाशा लहराए
मेघा झमाझम नीर बरसाए
'नगर- धीराणे' से आवाज आये
'नाथ' शंकर तब कलम चलाये
'नाथ' शंकर तब कलम चलाये
तब भारत प्रशंसा गान सुनाए
तब मेघा झमाझम नीर बरसाए
शंकर नाथ, हनुमानगढ़
व.अध्यापक (हिंदी)
व.अध्यापक (हिंदी)
राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय अलीपुरा (अजमेर)
टिप्पणियाँ