स्वर्ग-भूमि
स्वर्ग-भूमि स्वर्ग सा कश्मीर हमारा भारत भूमि की जान है कश्मीरी केसर की खुशबू इसकी खुशबू महान है अटल हिमालय उत्तर भूमि मे भारत प्रहरी इसका नाम है सिंधु झेलम है नित्य- वाहिनी सत्य- वाहिनी कल नाद है लाखों में लद्दाख है प्यारा भारत भूमि की पहचान है अमरनाथ की प्यारी यात्रा उसमे भोले की अनुगूंज है मां वैष्णो का परम धाम है उसमे मातृभुमि का शंकनाद है एक विधान है एक निशान है भारत का तिरंगा महान है शंकर नाथ धीरदेसर