संदेश

शीत-ऋतु

चित्र
शीत-ऋतु थी,कंपकंपता प्रदेश पल-पल कंम्पित प्रकृति-परिवेश बर्फिली हवा की रफ्तार चुबती सकल संसार बढता धुंध का गुब्बार चकित जनसमुह बार-बार करता जन-जन हाहाकार था हिमालय भी कुपित बढता बर्फ का विस्तार अपने शीत-पिड़ित-दृग फार लपेटे लाव-लश्कर किरणे सहित चकित दिनकर भी दक्षिण मे प्रस्थान शिशिरांशु की चन्द्रिका शीतल शीतज्वर सा शीतकर को चहुदिशी शीतलता प्रखर शीततरंग है भूतल पर मणिक सरिस बुन्दे ओस की विस्तारित सकल भूतल पर स्वर्णिक बुन्दे है फसल रबी पर शीत से पिड़ित जन है, कुंठित मन-बदन  अलाव से तपता तन है, निगौड़ी शीत  मनुज पर रख प्रीत....🖋🖋 Shankar nath

"सरस्वती-सदन"(कविता)

चित्र
"सरस्वती-सदन"(कविता) विद्यादायिनी का वरदान सदन में शिक्षा की बहती रसधार वतन में माता-पिता जैसा व्यवहार सदन मे बच्चों को मिलता प्यार जगत में एमडीएम का मिट्ठा स्वाद सदन में बच्चो के सर्वांगीण विकास बदन मे प्रार्थना सभा में संगीत सदन में बच्चों का लहराता राग गगन में गुरुजनों का आशीर्वाद सदन में संस्कारों का गुणगान मनन में अनुशासन का सम्मान सदन में अध्यापकों का फैला प्यार चमन में गुरु-शिष्य संम्बन्धो की प्रगाढता सदन में सब रिश्तो का आदरभाव ज़हन में पुस्तकों का आदर-भाव सदन में गुणीजनों का गुणगान है उनमे     शंकर नाथ हनुमानगढ़             

बापू(कविता)

चित्र
बापू प्रतीक है सत्य ,अहिंसा और सत्याग्रह का बापू रक्षक है गरीब,किसान और हरिजन का बापू आदर्श है शांति ,सद्भावना और धर्म का बापू प्रतिकार है अस्पृश्यता,हिंसा और मक्कारी का बापू सम्मान है राष्ट्रप्रेम,कर्त्तव्य और अधिकारों का बापू का सम्मान होगा न्याय,स्वच्छता और भाईचारा से         Shankar nath

किसान के अधूरे सपने(कविता)

किसान के अधूरे सपने(कविता) 👉सोचा था मां-बाप के पद-चिन्ह पर चलूं खेती करू,बच्चों को पढ़ाऊ पत्नी के गहने बनवाऊ बेटे की ख्वाहिश थी ... पापा-मैं नौकरी करूं उच्च-शिक्षण संस्थान में पढ़ू परंतु मैं बेटे की उस इच्छा को पूरा न कर सका बेटी की ख्वाहिश थी पापा-मैं कॉलेज जाऊंगी पढ़ लिखकर कामयाब बनूंगी अफसोस!बेटी के ख्वाब को भी पूरा न कर सका पत्नी की ख्वाहिश थी उनके मां बाप गरीब थे,गहने न बनवा सके पत्नी की अभिलाषा थी,गहने बनवाऊं परंतु पत्नी के ख्वाब को भी पुरा न कर सका जिंदगी में खूब मेहनत की,सपने देखे इसके के लिए जीवन को दांव पर लगा दिया ख्वाहिशें मेरी और मेरे परिवार जनों की अफसोस! उनकी ख्वाहिश पुरी न कर सका सोचा था कुछ नया करूंगा परंतु .......... किसी का भी साथ नहीं मिला धिक्कार है ऐसे जीवन को जो हमेशा पीसा जाता है इसमें न तो ख्वाहिशें और न ही सपने पुरे होते कभी साहूकार कोसते हैं तो कभी बंटाईदार कोसते है अंत में सोचा की सरकार की 'किसान सम्मान निधि'लाभ देगी परंतु वह भी 'ऊंट के मुंह में जीरा ' जीवन में खूब दौड़ा,भागा की दो जून की रोटी का प्र...

" गरीब किसान का दर्द"

चित्र
घर में .................. एक गाय थी ......... उसने चारे के अभाव में लात मार दी भटकता रहा उस चारे की खोज में न चारा ला सका और न ही दुधधारा बहा सका घर में ..................... एक बूढ़ी मां थी......... आंखों से अंधी,बीमारी से जकड़ी हुई भटकता रहा मां की दवाई की खोज में न दवा ला सका और न ही मां को बचा सका घर में............... एक बकरी और उसके दो सुंदर बच्चे थे.. सोचा बच्चे बड़े होंगे और बकरी दुध देगी न हीं बकरी ने दूध दिया न हीं बच्चे बड़े हुए घर में...................... एक बच्चा था........... सोचा था बच्चे को पढ़ाउगां,शिक्षित बनाउगां मैं न बच्चे को पढा सका और न ही शिक्षित बना सका घर मे......... एक सहधर्मचारिणी थी....... न प्यार,न सेवा,न जीवन की उलझन बता सका सात जन्मों के साथ का वादा नही निभा सका अंत में वह घर ही....... उस घर मे न मैं रह सका न ही परिवार गरीबी के कारण सबकुछ चला गया न जिदगीं बची न जमीन बचा सका.. .......गरीब किसान........

"हिन्दी भाषा की ताकत"

चित्र
हिन्दी भाषा की ताकत भारत का प्रकाश है इसमें जन-जन की पुकार है इसमें भारतीयों का प्यार है इसमें राष्ट्रभाषा की दरकार है इसमें समरसता का सार है इसमें अखंडता का भार है इसमें संस्कारों की भरमार है इसमें चेतना की पुकार है इसमें गरीबों की सरकार है इसमें राष्ट्रप्रेम की दरकार है इसमें संस्कृति की झलक इसमें भ्रातृत्व की भावना है इसमें आर्यों की सद्भावना है इसमें नाथ-सिद्धों की छाप इसमें जैनों-साहित्य की बात है इसमें वीर रस की सौगात है इसमें श्रंगार रस की छाप है इसमें भक्ति  की रसधार है इसमें वात्सल्य का प्यार है इसमें छंदों की भरमार है इसमें व्याकरण की धार है इसमें संस्कृती का प्रचार है इसमें अत्याचारों का प्रतिकार है इसमें प्रेमचंद जैसे कलमकार है इसमें अपभ्रंश का सुधार है इसमें कबीर का विस्तार है इसमें लोक कल्याण का सार है इसमें (14 सितम्बर- हिन्दी दिवस की मंंगलकामनाएं)                   शंकर नाथ,धीरदेसर (हनुमानगढ़)                        वरिष्ठ अध्यापक ...

शिक्षक दिवस

चित्र
हमारी सृष्टि की संरचना करने में देवों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है- ब्रह्मा सृष्टि के रचयिता,विष्णु पालनहार और महेश को सृष्टि का संहारक कहा जाता है। मनुष्य को इस संसार में जीवनयापन करने के लिए आध्यात्मिक और भौतिक दोनों तरह से जीवन यापन करना पड़ता है।आध्यात्मिक स्वरूप को आगे बढ़ाने के लिए उसको एक आध्यात्मिक गुरु की आवश्यकता रहती है और इस भौतिकवादी युग में आगे बढ़ने के लिए एक शिक्षक की आवश्यकता रहती है आज का युग भौतिकवादी युग है अतः अपने जीवन निर्वाह के लिए निजी व्यवसाय,उद्यम कला-कौशलता में निपुणता प्राप्त करने के लिए एक श्रेष्ठ गुरु की आवश्यकता रहती है उस आवश्यकता की पूर्ति के लिए एक सच्चे,संस्कारवान,दया-भावी, परोपकारी और सहिष्णुता शिक्षक की आवश्यकता रहती है प्राचीन काल में बालक बड़ा होने पर गुरुकुल आश्रम में शिक्षा ग्रहण के लिए भेज दिया जाता था। 25 वर्ष की आयु तक ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करते हुए शिक्षा ग्रहण करते थे और उसके बाद ग्रहस्थ जीवन में आते थे ।आश्रम में रहते हुए शिष्य गुरु की सेवा- सुरक्षा करता था ।प्राचीनकाल में शिक्षा का स्वरूप मौखिक था  जब से लेखन सामग्री का...

गांव हमारा सबसे प्यारा

गांव हमारा-सबसे प्यारा हनुमानगढ़ है जिला हमारा गांव 'धीराणा' सबसे न्यारा बालीनाथ जी रक्षक हमारा जन-जन को है देते सहारा जय-जयकार से गूंजे दवारा साफ-सफाई रखते हैं सारे गली गांव है स्वच्छ हमारे बीच गांव में कंवर केसरा हम सबका है वह परमेश्वरा पीपल प्यारे,छांव के सहारे शीतल छांव मे हताई के नजारे गांव उत्तर में स्कूल है हमारा शिक्षा पाते है गांव है सारा मीठी बोली,मीठी है वाणी आदर-भाव से भरपूर है सारे बुड्ढे-बुजुर्ग है दाता हमारे सज्जन पुरूष है लोग हमारे जात-पात का भेद ना हमारे समन्वय भावना रखते सारे माता-बहन है सुखी हमारी घर-घर की है लक्ष्मी है सारी युवा गांव के शान है सारे शिक्षा में है- बाजी मारे हथाई है-गांव की भाईचारा सबको सम्मान,सबको सहारा हरे-भरे हैं खेत हमारे आमदनी का स्रोत है सारे खुली हवा है सुंदर नजारे 'नाथ' शंकर को लगते प्यारे            शंकर नाथ,धीरदेसर हनुमानढ़़ shankarlalnath.blogspot.com 

बच्चे हैं सबसे अच्छे

चित्र
छोटे-छोटे बच्चे  दिल के सच्चे बच्चे  बातों के पक्के बच्चे मन के थोड़े कच्चे                                   खेले- कूदे बच्चे                                   शोर मचाए बच्चे                                   सब बच्चे हैं अच्छे                                   रोज पढ़ते हैं बच्चे  नहाए बच्चे,खाए बच्चे  जग को हंसाये बच्चे मंद मंद मुस्काते बच्चे ककहरा गाते बच्चे                                  दादी के पोते बच्चे                          ...

छोटे-छोटे बालक

छोटे-छोटे बालक  हुआ सवेरा मम्मी बोली  बच्चों ने तब आंखें खोली  अच्छे बच्चे धोक लगाते  मम्मी से आशीर्वाद पाते  मम्मी जब दूध पिलाती है  बच्चों में उर्जा आती हैं  खेले बच्चे,गाये बच्चे  दौड़ दौड़ कर नहाये बच्चे  गिनती बोले,शोर मचाए  ककहरा  की राग सुनाएं दौड़ दौड़ कर शाला जाए मां सरस्वती के धोक लगाएं सफल जीवन का आशीष पाये गुरु चरणों में शीश नवाए आदर्श गुणों की विद्या पाये गुरु जी हम-सब को पढ़ाएंगे  हमे आदर्श पुरुष बनाएंगे तभी तो हम महान कहलाएंगे  जीवन को सफल बनाएंगे  भारत की गाथा गाएंगे  देश को मान बढ़ाएंगे  भारत मां के शीश नवाएंगे            शंकर नाथ जाखड़           धीरदेसर,हनुमानगढ़

संघर्षी जीवन

मुझे कदम-कदम पर सुख-दुख मिलते हैं दुख सिखाता जीवन कहानी सुख मिटाता जीवन जुबानी मुझे कदम-कदम पर सुख-दुख मिलते हैं सुख जीवन की हानि है दुख सुनाता जीवन कहानी है मुझे कदम कदम पर सुख दुख मिलते हैं सुख में जब सरस इतराता हूं दुख की परिभाषा सुनाता हूं मुझे कदम-कदम पर सुख-दुख मिलते हैं मुझे दुख ने अनुभव ज्ञान दिया सूख ने मिटा कर सब साफ किया मुझे कदम-कदम पर सुख-दुख मिलते हैं जब याद आता है-यह वक्त गुजर जाएगा तो सुख मे दुख और दुख मे सुख का समन्वय मुझे कदम-कदम पर सुख दुख मिलते हैं सुख-दुख में समरसता है सुख-दुख जीवन की कहानी

कश्मीरी-केसर

कश्मीरी-केसर उठा घाटी का कण कण चमक उठी केसर की रसधार है जन्नती हिमानी की घाटी में बर्फानी हवा की बहार है  थिरक  रही सूरज की किरणें  गूंज उठा डल में राग मल्हार है  उच्च हिमालय मुकुट बना है  वहा शिव की गंगा -धार है  अमरनाथ की प्यारी यात्रा  उसमें भोले का जयकार है  दमक उठा घाटी का पत्थर  अब पत्थर प्यार का पैगाम है  पत्थर गिरा के, पुस्तक उठा के  विद्यालय जाता हर परिवार है  अमन ,शांति फैली है घाटी में हर कश्मीरी गाता राग मल्हार  बोल उठा कश्मीरी बालक  जग मे भारत देश महान है   कश्मीरी केसर की क्यारी  केसर की फैली बहार है  जाग उठा कश्मीरी जन-जन  भारत मां का जय जयकार है                 शंकर नाथ.....

स्वर्ग-भूमि

स्वर्ग-भूमि स्वर्ग सा कश्मीर हमारा भारत भूमि की जान है कश्मीरी केसर की खुशबू इसकी  खुशबू महान है अटल हिमालय उत्तर भूमि मे भारत प्रहरी इसका नाम है सिंधु झेलम है नित्य- वाहिनी सत्य- वाहिनी कल नाद है लाखों में लद्दाख है प्यारा भारत भूमि की पहचान है अमरनाथ की प्यारी यात्रा उसमे भोले की अनुगूंज है मां वैष्णो का परम धाम है उसमे मातृभुमि का शंकनाद है एक विधान है एक निशान है भारत का तिरंगा महान है                शंकर नाथ धीरदेसर

" सुख-दुख के साथी "

सुख दुख के साथी  मेरे मित्र सफल जीवन की कहानी हैं  मेरे मित्र गिरते जीवन को संभाले हैं मेरे मित्र जीताते मुझे हारे हैं मेरे मित्र कलम मैं हूं, पुस्तक है मेरे मित्र बूंद मै हूं, समुंद्र है मेरे मित्र विद्यार्थी मै हूं, अध्यापक है मेरे मित्र राही मैं हूं, पथ- प्रदर्शक है मेरे मित्र जीवन मै हूं, जुबानी है मेरे मित्र हवा में हूं, तूफान है मेरे मित्र खेल में हूं, खिलाड़ी है मेरे मित्र पुजारी मैं हूं, देव है मेरे मित्र रंक में हूं, राजा है मेरे मित्र लेख मैं हूं, लेखक है मेरे मित्र कलम मैं हूं, दवात है मेरे मित्र पृष्ठ मैं हूं, पुस्तक है मेरे मित्र फूल मैं हूं, उपवन है मेरे मित्र सुदामा मैं हूं, कृष्ण है मेरे मित्र               आप सबका साथी                  शंकरनाथ

" सावन "

सावन हरे हरे ये खेत सावन में भीगी रेत किसान का वर्षा-हेत उड़ते धवल-हंसों की रेख सब सावन की कहानी बयां करते है। मोर-पपैया का राग नन्हे पौधे पर पराग नववधू का कांत-राग पानी से भरा तालाब उसके किनारे उगी घास सब सावन की कहानी बयां करते हैं। पेड़ पर लटका झूला सावन का रंग सुरीला चिंटी का खेल हठिला कोयल का बोल रसीला सब सावन की कहानी बयां करते हैं। खेतो में जुते बैल पशुओं की रेलम- रेल बच्चों का किश्ती-खेल कीट पतंगों की चहल सब सावन की कहानी बयां करते हैं ।                 शंकर नाथ, धीरदेसर                    व.अ.(हिन्दी)              रा बा मा वि -अलीपुरा(अजमेर)          

मेघा नीर बरसाए

चित्र
                 "मेघा नीर बरसाए" मोर जंगल में पंख लहरावे  पपैया सावन में शोर मचाए  उमड़- घुमड़ कर मेघा आये  मेघा झमाझम नीर बरसाए                         इंद्र नाचे समुन्द्र लहराए                         घूम -घूमकर मेघा आए                        प्यारी कोयल सावन गाए                         मेघा झमाझम नीर बरसाए  दुखी अन्नदाता पुकार लगाएं  समुद्र में लहरें सावन गाए  चारो दिशा से मेघा आए मेघा झमाझम नीर बरसाए                       नन्ही कलियां प्यासी मुरझाए                       इंद्र क्रोध में हुकुम चलाएं    ...

"सावन की बहार"

सावन की रिमझिम बरसा में , जन जीवन में खुशियां छायेगी। मानव के जीने की उमंग , बहारों की याद दिलाएगी। उमंग के पक्षी सावन में,  बहारों के रंग खिलाएंगे । आशा के पक्षी सावन में,  जीवन का बीज लगाएंगे। बच्चों के सपने सावन में, किश्ती का खेल दिखाएंगे।  बच्चों की किलकारी सावन में, बंसी की राग सुनाएगी। फूलों की सुगंध सावन में,  जीवन की खुशबू फैलायेगी।  बिजली की चमक सावन में,  सर्कस का खेल दिखाएगी। बादल की रिमझिम सावन में,  कलियों में खुशियां छाएगी।  खेतों के समतल आंगन में,  फसलें प्यार की लहर आएगी।                    शंकर नाथ जाखड़ धीरदेसर हनुमानगढ़ 

"श्रावणी-समीर"

"श्रावणी-समीर"     तपती धरती की सांसो में, मेघा ने नीर संचार किया। मोर पपैया की आंखों में, श्रावण स्वप्न साकार हुआ। कृषक की प्यासी निगाहों में, आशा का दीप साकार हुआ, प्यासी कोयल की रागों में, नई रागों का संचार हुआ। मरुभूमि की प्यासी रेत में ठंडी हवा का संचार हुआ खाली तालाबों के पैदों में ठंडे नीर का बहाव हुआ गोपालक के सुखे खेतों में हरी घास का उद्भव हुआ उपवनों की क्यारी में नए फूलों का उगाव हुआ जेठ से झुलसे पेड़ों में नए पत्तों का उगाव हुआ सूखे कुऔं के पातालों में नए जल का भरा हुआ जंगल की जलती मृगतृष्णा में श्रावण- लहरी का संचार हुआ जन की प्यासी आशा में शिव ने सपना साकार किया जग के प्यासे सपनों में इंद्र ने मेघा नीर भरा गांवों की गहरी निराशा में इंद्र ने आशा संचार किया  जन जन की प्यासी आखों में श्रावण लहरी का उपकार हुआ।                    शंकर नाथ धीरदेसर   

"वर्षा-पुकार"

"सावन मास"

सावन मास सावन की महक चिङियां की चहक तालाबों पर रहट गुलाबों की महक सावन मास मे मिलती है। मोर की पुकार कोयल की हुंकार झिंगुर की चितकार किसान की वर्षा-पुकार केवल सावन मे ही मिलती है। बिजली की कङकङाहट पक्षी की फड़फड़ाहट शिवभक्तो की धूम बच्चों की घुम-घुम केवल सावन मे ही मिलते है। फसलों की हरयाली अगेती फसलों पर बाली सावन की हवा निराली केवल सावन मे ही मिलती हैं। नववधू का सावन कामदेव का चाहन काली घटाओं का आवन किट-पतंगों का मनभावन केवल सावन मे ही मिलते हैं। सुरज का तपन शिवभक्तों का जपन भूमि की तड़फन किसान की वर्षा- रटन केवल सावन मे ही मिलते हैं। किसान का हल इन्द्र का बल टिड्डियों का दल आंधी का खलल केवल सावन मे ही मिलते हैं।            शंकरनाथ धीरदेसर         (वरिष्ठ अध्यापक)

" बचपन के खेल" कविता

चित्र
खेल-खेल वो बचपन के खेल   वो बचपन की खुशियां  काश !वो बचपन के खेल वापस आ जाते। खेल-खेल  वो छुपन-छुपाई का खेल छुपकर आते,हाथ लगाते मन खुशियों से भर जाते  काश !लुक्काछिपी का खेल वापस आ जाते। खेल-खेल वो कंचे का खेल निशाना सिखाता, प्रेम बढ़ाता काश !वह कंचे का खेल वापस आ जाते। खेल-खेल वह गिल्ली -डंडे का खेल दौड़-धूप कर पसीना बहाते काश !गिल्ली डंडे का खेल वापस आ जाते। खेल-खेल वो चोर- सिपाही का खेल दोस्त बनाते,समूह बढ़ातेकाश!  खेल-खेल चोर-सिपाही का खेल वापस आ जाते। अनुमान लगाना,नेतृत्व सिखाता काश!चोर सिपाही का खेल वापस आ जाता है। खेल-खेल वो लंगडी़-टांग का खेल नियंत्रण सिखाता,बचपन बढ़ाता काश!लंगड़ी-टांग का खेल वापस आ जाते। खेल-खेल  वो आंख-मिचौली का खेल आत्म-शुद्धि,बल-बुद्धि, भाईचारा बढ़ाता,जीवन को मजबुत बनाता काश!आंख-मिचौली का खेल वापस आ जाते। खेल-खेल वो गुट्टे का खेल हाथों की चंचलता,मन का प्रेम काश!गुट्टे(गट्टा) का खेल वापस आ जाते। शंकरलाल, धीरदेसर(हनुमानगढ) वरिष्ठ अध्यापक (हिन्दी) बचपन के खेल कविता पुरानी यादें कविता Bachpan ke khel kavita Hindi Poem on Ch...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पाथेय

राबड़ी

कितना स्वार्थी है मानव